देश की खबरें | कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों पर 71.1 प्रतिशत मतदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों के लिए हुए चुनाव में बुधवार को 71.1 प्रतिशत मतदान हुआ।
बेंगलुरु, 28 अक्टूबर कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों के लिए हुए चुनाव में बुधवार को 71.1 प्रतिशत मतदान हुआ।
यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने दी।
यह भी पढ़े | क्रिसमस से पहले आ सकती है कोरोना वायरस वैक्सीन- UK: 28 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
शुरुआत में मतदान का प्रतिशत कम था और सुबह 10 बजे तक केवल 8.5 प्रतिशत मतदान हुआ था।
कोविड-19 के चलते निर्वाचन आयोग ने चुनाव अधिकारियों को महामारी से संबंधित सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा था।
यह भी पढ़े | प्याज की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए सरकार जारी कर रही एक लाख टन का बफर स्टॉक: कृषि मंत्री.
कुमार ने बताया कि विधान परिषद की चार सीटों के लिए बुधवार को हुए चुनाव में 71.1 प्रतिशत मतदान हुआ।
आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार उत्तर पूर्व अध्यापक(कलबुर्गी) सीट पर 73.32 फीसदी, बेंगलुरू अध्यापक (बेंगलुरू) सीट पर 66 फीसदी, द.पूर्व स्नातक (बेंगलुरु) पर 75 फीसदी और पश्चिम अध्यापक (बेलगाम) सीट पर 70.11 फीसदी मतदान हुआ।
ये सीटें पदस्थ सदस्यों के सेवानिवृत्त हो जाने से रिक्त हुई हैं।
मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। मतगणना दो नवंबर को होगी।
भाजपा के लिए इन चुनावों को अहम माना जा रहा है क्योंकि जरूरी विधेयकों को पारित कराने के लिए उसके पास 75 सदस्यीय विधान परिषद में बहुमत नहीं है। इसमें कांग्रेस के 28 और भाजपा के 27 सदस्य हैं। वहीं, जनता दल-एस के 14 और एक निर्दलीय सदस्य है। इसमें एक अध्यक्ष हैं और चार सीट खाली हैं।
चुनाव में चालीस उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)