देश की खबरें | हरिद्वार में पालतू कुत्ते के हमले में 70 वर्षीय महिला घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में ‘पिटबुल’ नस्ल के एक कुत्ते ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हरिद्वार, 10 दिसंबर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में ‘पिटबुल’ नस्ल के एक कुत्ते ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक चिकित्सक ने बताया कि महिला को जब रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया था तब उन्हें रक्तस्राव हो रहा था। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स), ऋषिकेश भेज दिया गया है।
सिविल अस्पताल की डॉ वंदना ने कहा कि महिला के शरीर पर जख्म हैं।
महिला के बेटे ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।
सिविल लाइंस थाने के प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि महिला धांडेरा की रहने वाली है और जब वह पड़ोस में किसी से मिलने जा रही थी, तभी ‘पिटबुल’ ने उनपर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)