देश की खबरें | प्रयागराज में कोरोना वायरस से 70 वर्षीय महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 70 वर्षीय एक महिला की बृहस्पतिवार को मृत्यु हो गई जिससे प्रयागराज में इस बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या 10 तक पहुंच गई है।

प्रयागराज, दो जुलाई जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 70 वर्षीय एक महिला की बृहस्पतिवार को मृत्यु हो गई जिससे प्रयागराज में इस बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या 10 तक पहुंच गई है।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 70 वर्षीय एक महिला की बृहस्पतिवार को मृत्यु हो गई। यह महिला शहर के मालवीय नगर की रहने वाली थी और एल-3 चिकित्सालय एसआरएन में उसका इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़े | सोपोर की रहने वाली 10 साल की आलिया तारिक को मिला जम्मू-कश्मीर का पहला डोमिसाइल सर्टिफिकेट.

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रयागराज में 16 व्यक्तियों में कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई जिससे जिले में अभी तक इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 312 तक पहुंच गई।

बाजपेयी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिन 16 लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई उनमें नौ व्यक्ति करेली, दो व्यक्ति खुल्दाबाद, एक अटाला, एक कीडगंज, एक मुट्ठीगंज, एक नवाबगंज और एक व्यक्ति उंचवागढ़ी का है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के महाराष्ट्र में गुरुवार को 6330 नए मरीज पाए गए, 125 की मौत: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि अभी तक 227 मरीजों को उपचार के उपरांत अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि 75 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, इस बीमारी से अभी तक 10 लोगों की मृत्यु हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\