विदेश की खबरें | कभी पाकिस्तानी तालिबान के गढ़ रहे वाना में बम विस्फोट में 7 लोगों की मौत, नौ घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

डेरा इस्माइल खान, 28 अप्रैल पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम में स्थित पाकिस्तानी तालिबान के पूर्व गढ़ में सरकार समर्थक शांति समिति के कार्यालय के बाहर सोमवार को एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस प्रमुख उस्मान वजीर ने बताया कि यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के मुख्य शहर वाना में हुआ।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार विस्फोट के बाद 16 घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से सात ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया ।

अब तक किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

उन्होंने कहा कि बम ने शांति समिति के कार्यालय को निशाना बनाया, जो सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान तालिबान का विरोध करती है। समिति स्थानीय लोगों के बीच विवादों को सुलझाने में भी मदद करती है।

यह बम विस्फोट ऐसे समय हुआ जब सेना ने हाल ही में कहा कि एक बड़े अभियान में सैनिकों ने अफगानिस्तान से देश में घुसने की कोशिश कर रहे 54 आतंकवादियों को उत्तरी वजीरिस्तान जिले में मार गिराया है।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि शांति समिति कार्यालय की इमारत नष्ट हो गई तथा कई लोग मलबे में फंस गए।

रंजन प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)