देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 696 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 696 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 35,831 हो गई।
श्रीनगर, 28 अगस्त जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 696 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 35,831 हो गई।
इसके अलावा पिछले चौबीस घंटे में संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 के सात मरीजों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, “जम्मू कश्मीर में शुक्रवार शाम पांच बजे तक पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित सात लोगों की मौत हो गई।”
उन्होंने कहा कि मृत सभी मरीज कश्मीर घाटी के थे। अब तक जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 678 मरीजों की मौत हो चुकी है।
संक्रमण के नए मामलों में से 202 जम्मू क्षेत्र के हैं और 494 कश्मीर के हैं।
अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में 194 और जम्मू जिले में 109 मामले सामने आए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 के 7,781 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 27,372 मरीज ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

