एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत की वयस्क आबादी में 69 प्रतिशत को कोविड टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है:सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की वयस्क आबादी में से 69 प्रतिशत को कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक, जबकि 25 प्रतिशत को दोनों खुराक लग चुकी है।

देश की खबरें | भारत की वयस्क आबादी में 69 प्रतिशत को कोविड टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है:सरकार

नयी दिल्ली, 30 सितंबर सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की वयस्क आबादी में से 69 प्रतिशत को कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक, जबकि 25 प्रतिशत को दोनों खुराक लग चुकी है।

इसने यह भी कहा जनसंख्या के बढ़ते घनत्व ने भी कोविड-19 के प्रसार की गुंजाइश बढ़ाई है और अनावश्यक यात्रा टालना तथा त्योहार छोटे स्तर पर मनाना विवेकपूर्ण होगा।

सरकार ने कहा कि कोविड-19 टीके की 64.1 प्रतिशत खुराक ग्रामीण इलाकों में दी गई, जबकि 35 प्रतिशत शहरी इलाकों में दी गई है।

इसने कहा कि कुल 67.4 लाख खुराक (करीब 0.88प्रतिशत) उन टीकाकरण केंद्रों पर दी गई, जो ग्रामीण/शहरी के रूप में सूचीबद्ध नहीं किये गये हैं।

सरकार ने कहा कि पिछले हफ्ते सामने आए कोविड के कुल मामलों में 59.66 प्रतशित केरल से थे और राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक है।

इसने यह भी कहा कि कोविड-19 जांच की संख्या नहीं घटी है और देश में प्रतिदिन 15-16 लाख जांच की जा रही है।

सरकार ने कहा कि 15 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण की साप्ताहिक संक्रमण दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच है जबकि 30 जिलों में यह 10 प्रतिशत से अधिक है।

जायडस कैडिला के कोविड-19 टीके पर सरकार ने कहा कि ‘जायकोव-डी’ तीन खुराक वाला बगैर सुई वाला टीका है और इसकी कीमत वर्तमान में लगाये जा रहे टीकों से अलग निर्धारित की जाएगी।

इसने कहा कि इसकी कीमत निर्धारित करने पर विनिर्माता के साथ बातचीत की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).