देश की खबरें | नाबालिग लड़की से बलात्कार को लेकर 68 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने को लेकर 68 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
कोटा, 11 अक्टूबर राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने को लेकर 68 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार को झालरापाटन इलाके में हुई थी।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद 17 वर्षीय लड़की के परिवार के सदस्य पीड़िता को महिला पुलिस थाने लगे गये और आरोपी के खिलाफ बलात्कार का एक मामला दर्ज कराया।
लड़की मानसिक रूप से अशक्त है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया और उसे एक अदालत ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
महिला पुलिस थाना प्रभारी रमेश मीणा के मुताबिक आरोपी लड़की के मकान के एक हिस्से में रहता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

