देश की खबरें | पुडुचेरी में मनाया गया 67वां विलय दिवस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, एक नवंबर पुडुचेरी में रविवार को 67वां विलय (मुक्ति) दिवस मनाया गया।

पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश का आज ही के दिन 1954 में भारत में विलय हुआ था।

यह भी पढ़े | Ballabgarh Murder Case: निकिता हत्यारों को फांसी देने की मांग, महापंचायत के बाद भीड़ ने हाइवे पर किया बवाल- पुलिस ने किया लाठीचार्ज.

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने यहां स्थित बीच रोड पर एक समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

उन्होंने पुलिस द्वारा दिए गए सम्मान गारद का निरीक्षण किया और इस अवसर पर विभिन्न दस्तों के मार्च पास्ट की सलामी ली।

यह भी पढ़े | MP By Election 2020: कमलनाथ बोले, सत्ता में आने पर कांग्रेस कर्मचारी विरोधी फैसले करेगी निरस्त.

पुडुचेरी विधानसभा अध्यक्ष वी पी शिवकोलुंदू, मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचिव अश्वनी कुमार, पुलिस महानिदेशक बालाजी श्रीवास्तव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने समारोह में हिस्सा लिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए नारायणसामी ने किसानों, छात्रों, कामगारों, पिछड़ों और हाशिये पर पड़े लोगों के लिए उनकी सरकार द्वारा किये गए काम गिनाए।

उन्होंने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों को भी रेखांकित किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश के कराईकल, माहे और यानम में भी विलय दिवस मनाया गया।

पुडुचेरी और तीन अन्य क्षेत्र जो फ्रांसीसी शासन के अधीन थे, वे एक नंवबर 1954 में भारत का हिस्सा बन गए थे।

बाद में भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच एक संधि हुई थी और इसे 1962 में फ्रांसीसी संसद में पारित कर इन क्षेत्रों को भारत को हस्तांतरित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)