Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 67,151 नए मामले दर्ज, 1059 और संक्रमितों की हुई मौत
भारत में कोविड-19 के 67,151 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 32.34 लाख हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल मामलों में से 24,67,758 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. मंत्रालय ने बताया कि 1,059 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 59,449 हो गई है.
नई दिल्ली, 26 अगस्त: भारत में कोविड-19 (Covid-19) के 67,151 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 32.34 लाख हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल मामलों में से 24,67,758 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. मंत्रालय ने बताया कि 1,059 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 59,449 हो गई है. अभी 7,07,267 मरीजों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल 32,34,474 मामलों का 21.86 प्रतिशत है.
उसने बताया कि मृत्यु दर गिरकर 1.83 प्रतिशत हो गई है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अभी तक कुल 3,76,51,512 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 8,23,992 नमूनों की जांच मंगलवार को ही की गई.
यह भी पढ़ें: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का नागरिकों से किया आह्वान, कहा- COVID-19 के साथ रहना सीखें
वहीं विश्वभर में 2.40 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और इनमें से 8 लाख 22 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ 65 लाख के पार पहुंच गया है
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

