देश की खबरें | दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 67 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दादरा और नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शनिवार को शाम पांच बजे तक लगभग 67 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिलवासा, 30 अक्टूबर दादरा और नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शनिवार को शाम पांच बजे तक लगभग 67 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस सीट पर शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

यह उपचुनाव मौजूदा सांसद (निर्दलीय) मोहन देलकर की मृत्यु के कारण कराना पड़ रहा है। वह 22 फरवरी को मुंबई के एक होटल में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि 333 बूथों पर मतदान जारी है और अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2.58 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.36 लाख पुरुष मतदाता और 1.22 लाख महिला मतदाता हैं।

भाजपा के महेश गावित और कांग्रेस के महेश ढोडी के खिलाफ शिवसेना से देलकर की पत्नी कलाबेन देलकर चुनाव लड़ रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\