Madhya Pradesh: ग्वालियर में 11 साल की बालिका से बलात्कार के आरोप में 65 वर्षीय दुकानदार गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 65 वर्षीय दुकानदार को 11 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. माधोगंज पुलिस थाना प्रभारी महेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात उनके थाना क्षेत्र की है.
ग्वालियर, 26 मार्च : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 65 वर्षीय दुकानदार को 11 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. माधोगंज पुलिस थाना प्रभारी महेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात उनके थाना क्षेत्र की है. शिकायत के मुताबिक पीड़ित लड़की रात करीब नौ बजे नाश्ता खरीदने के लिए अपने घर से बाहर निकली थी तभी पड़ोस में दुकान चलाने वाले उसके परिचित ने उसे चॉकलेट का लालच दिया और बालिका को पास के गोदाम में ले गया, जहां उसने बालिका की आंखों पर पट्टी बांधकर उसके साथ बलात्कार किया.
उन्होंने बताया कि जब काफी देर तक लड़की घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता ने तलाशी शुरु की और उसे मोहल्ले में रोता हुआ पाया. बालिका ने आपबीती अपने परिजनों को बताई जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई गई. यह भी पढ़ें : Tamil Nadu: तमिलनाडु में ई-बाइक में लगी आग, दो की मौत
उन्होंने कहा कि आरोपी को भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों को बचाने वाले अधिनियम (पॉक्सो) के तहत गिरफ्तार किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2022 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

