एजेंसी न्यूज

Assam Shocker: 9 साल की नाबालिक से सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के आरोप में 65 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति अपराध के दिन से फरार था और इसमें एक या दो और लोगों के शामिल होने का संदेह है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पुलिस महानिदेशक के साथ जांच में प्रगति का जायजा लेने के लिए 25 जून को भूरागांव का दौरा किया था.

Assam Shocker: 9 साल की नाबालिक से सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के आरोप में 65 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

मोरीगांव: असम (Assam) के मोरीगांव जिले में नौ साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार (Gangrape) और हत्या (Murder) के मामले में 65 वर्ष के एक व्यक्ति को मुख्य आरोपी के रूप में रविवार को गिरफ्तार (Arrest) किया गया. आरोपी सैयद अली (Syed Ali) को तड़के भूरागांव के पास से गिरफ्तार किया गया. बच्ची 20 जून को ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra river) के पास बालीडुंगा गांव में जूट के खेत में मृत मिली थी और संदेह जताया गया था कि उसकी सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की गई है. Assam: गांव में 2 बहने फंदे से लटकी मिलीं, परिवार ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप

अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति अपराध के दिन से फरार था और इसमें एक या दो और लोगों के शामिल होने का संदेह है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पुलिस महानिदेशक के साथ जांच में प्रगति का जायजा लेने के लिए 25 जून को भूरागांव का दौरा किया था.

मुख्यमंत्री ने लड़की के माता-पिता से मुलाकात के दौरान त्वरित न्याय का आश्वासन दिया था। सरमा के पास गृह विभाग भी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2021 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).