एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 64 नए मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 64 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,26,806 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 64 नए मामले सामने आये

पुडुचेरी, सात अक्टूबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 64 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,26,806 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नए मामलों में से पुडुचेरी में 35, कराईकल में 23 और माहे में छह नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने कहा कि यानम में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

बृहस्पतिवार की पूर्वान्ह्र 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत को कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया और केन्द्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या 1,844 ही है।

श्रीरामुलु ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 655 हैं जिनमें से 102 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 553 लोग घरों में पृथक-वास में हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 48 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,24,307 हो गई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 10,36,889 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 7,02,067 लोगों को पहली खुराक और 3,34,822 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2021 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).