एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 6370 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6370 हो गई है। वहीं बृहस्पतिवार को पांच लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 6370 हुए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 24 जुलाई छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6370 हो गई है। वहीं बृहस्पतिवार को पांच लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को 116 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें रायपुर से 91, सरगुजा से नौ, राजनांदगांव से छह, कोरबा से तीन, महासमुंद और बिलासपुर से दो-दो तथा दुर्ग, सूरजपुर और कांकेर से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत का समर्थन कर रहे कांग्रेसी विधायकों ने राजभवन में प्रवेश करते ही जीत के दिए संदेश: 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात तक रायपुर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला समेत चार लोगों की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 67 वर्षीय पुरुष मरीज की मृत्यु हो गई। मरीज को15 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे।

यह भी पढ़े | कोविड-19: महाराष्ट्र के ठाणे में अब आवासीय परिसरों से सामने आ रहे संक्रमण के नए मामले.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 1949 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं 4387 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। अभी तक इस वायरस से 34 लोगों की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

उन्होंने बताया कि रायपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1607 मामले हैं वहीं बिलासपुर में 480, राजनांदगांव में 478, जांजगीर-चांपा में 390, कोरबा में 367, दुर्ग में 366, बलौदाबाजार में 312, जशपुर में 214, सरगुजा में 192, कांकेर में 184, रायगढ़ में 175, बलरामपुर में 173, कबीरधाम में 170, मुंगेली में 163, नारायणपुर में 154, बस्तर में 118, बेमेतरा में 112 और महासमुंद में 109 मामले हैं।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).