एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 635 नये मामले, सात और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 635 नये मामले सामने आए जबकि सात और लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 635 नये मामले, सात और लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 10 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 635 नये मामले सामने आए जबकि सात और लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 83,064 हो गई है जबकि अबतक 1,313 लोगों ने इस वायरस के संक्रमण से अपनी जान गंवाई है।

यह भी पढ़े | Hyderabad: हैदराबाद में घरेलू विवाद को लेकर बहू ने मां के साथ मिलकर बीच सड़क पर सास को पीटा, घटना CCTV में कैद.

अधिकारियों ने बताया, ‘‘ केंद्र शासित प्रदेश में गत 24 घंटे में कोविड-19 के 635 मरीज - जम्मू में 235 और कश्मीर घाटी में 400 मरीज- सामने आए हैं।’’

उन्होंने बताया कि श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 173 नये मामले सामने आए जबकि 109 मामलों के साथ जम्मू जिला दूसरे स्थान पर रहा।

यह भी पढ़े | Kashmir: पुलवामा के डडूरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर- सर्च ऑपरेशन जारी.

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 10,796 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 70,955 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में जिन सात लोगों की मौत दर्ज की गई उनमें से तीन जम्मू क्षेत्र के जबकि चार कश्मीर घाटी के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).