मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 632 नए मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 25,000 के पार
मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 632 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 25,474 तक पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 10 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 780 हो गयी है.
भोपाल: मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 632 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 25,474 तक पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 10 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 780 हो गयी है.
यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र: एक दिन में आए COVID-19 के 9 हजार 895 नए मामले, 298 लोगों की हुई मौत.
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में चार और इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, राजगढ़ एवं सतना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है.’’ उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 301 मौत इन्दौर में हुई है. भोपाल में 148, उज्जैन में 71, सागर में 29, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 19, जबलपुर में 22, खरगोन में 16, देवास, मंदसौर एवं ग्वालियर में 10-10, धार एवं राजगढ़ में नौ-नौ और मुरैना एवं नीमच में आठ-आठ लोगों की मौत हुई है. बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं.’’
यह भी पढ़े | आजमगढ़ में मासूम बच्चीयों का रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार.
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 131 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 118, ग्वालियर में 60, उज्जैन में 32, छतरपुर में 32 और जबलपुर में 20 नये मामले आये. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 25,474 संक्रमितों में से अब तक 17,359 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 7,335 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 523 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 2,748 निषिद्ध क्षेत्र हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

