एजेंसी न्यूज

तबलीगी जमात के 630 विदेशी सदस्य भारत छोड़ कर गए, 1095 लुकआउट नोटिस हटाए गए: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि करीब 1,095 लुकआउट नोटिस हटा दिये गये हैं और तबलीगी जमात के 630 विदेशी सदस्य भारत से चले गये हैं. 24 अगस्त तक, 1,095 लुकआउट नोटिस हटाए गए और तबलीगी जमात के 630 विदेशी सदस्य भारत से चले गये.

तबलीगी जमात के 630 विदेशी सदस्य भारत छोड़ कर गए, 1095 लुकआउट नोटिस हटाए गए: विदेश मंत्रालय
तबलीगी जमात/ फाइल फोटो (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 28 अगस्त: विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि करीब 1,095 लुकआउट नोटिस हटा दिये गये हैं और तबलीगी जमात के 630 विदेशी सदस्य भारत से चले गये हैं.

वीजा नियमों और महामारी संबंधी प्रतिबंधों के उल्लंघन के मामले में भारत में फंसे तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि मंत्रालय उन्हें राजनयिक पहुंच सुनिश्चित कराने, लुकआउट नोटिस हटाने और उनकी स्वदेश वापसी के लिए तत्परता से सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन मरकज मामला: दिल्ली की एक अदालत ने तबलीगी जमात से जुड़े 82 बांग्लादेशी नागरिकों को किया रिहा

उन्होंने कहा, "हमने पूरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित विदेशी दूतावासों को इससे अवगत रखा." ऑनलाइन प्रेसवार्ता के दौरान श्रीवास्तव ने कहा, "24 अगस्त तक, 1,095 लुकआउट नोटिस हटाए गए और तबलीगी जमात के 630 विदेशी सदस्य भारत से चले गये."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).