देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 63 नए मामले, कुल संख्या 1,531 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में मंगलवार को कोविड-19 के 63 नए मामले आने के बाद , कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 1,531 हो गयी।

पुडुचेरी, 14 जुलाई पुडुचेरी में मंगलवार को कोविड-19 के 63 नए मामले आने के बाद , कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 1,531 हो गयी।

स्वास्थ्य मंत्री मलाडी कृष्ण राव ने यहां डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वर्तमान में 684 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 829 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | राजस्थान: डिप्टी सीएम और पीसीसी चीफ के पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस मुख्यालय से निकाली गई सचिन पायलट की नेमप्लेट: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में पिछले कुछ दिनों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है इसलिए मृतक संख्या 18 बनी हुई है ।

मंत्री ने कहा कि मंगलवार को संक्रमण के 63 नए मामले सामने आने के अलावा पुडुचेरी में 33 और यनम में 11 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: बोतल में पेट्रोल देने से इनकार करने पर गुस्साए शख्स ने पेट्रोल पंप मालिक के केबिन में छोड़ दिया सांप, बुलढ़ाणा की इस घटना का वीडियो हुआ वायरल.

जांच के लिए 637 नमूने लिए गए थे जिसमें से 63 में संक्रमण की पुष्टि हुई । संक्रमण से यहां पर मृत्यु दर 1.2 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि 26,592 नमूनों की जांच की गयी जिसमें 24,863 की रिपोर्ट नेगेटिव रही तथा बाकी नतीजों का इंतजार है ।

राव ने कहा कि पुडुचेरी में संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है और देश के अधिकांश हिस्सों में भी यही हालात हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार तेजी से जांच कर रही है और पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनजर मोबाइल टीमें पहले से ही ग्रामीण इलाकों और शहरी क्षेत्रों से नमूने एकत्र कर रही थीं।’’

मंत्री ने सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करने और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें