एजेंसी न्यूज

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 62 नए मामले, दो और लागों की मौत

कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार दो लोगों की मौत के बाद वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या राज्य में 29 हो गई। एक व्यक्ति की मौत अनंतपुर और एक की कुरनूल जिले में हुई।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 62 नए मामले, दो और लागों की मौत
जमात

अमरावती, 24 अप्रैल आंध्र प्रदेश में शुक्रवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 62 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 955 हो गई है।

कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार दो लोगों की मौत के बाद वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या राज्य में 29 हो गई। एक व्यक्ति की मौत अनंतपुर और एक की कुरनूल जिले में हुई।

राज्य में सबसे अधिक मामले कुरनूल, गुंटूर और कृष्णा जिले में सामने आए हैं।

कुरनूल में 27 नए मामलों के साथ 261, गुंटूर में 11 नए मामलों के साथ 206 जबकि 14 नए मामलों के साथ कृष्णा जिले में 102 कोरोना वायरस के मामले हैं।

वहीं अंतपुरमू जिले में चार लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अभी तक कुल 145 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

वहीं पिछले चौबीस घंटे में 6,306 नमूनों की जांच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).