देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,111 और आंध्र प्रदेश में 222 नए मामले सामने आए

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बुधवार से 7,202 और लोगों के संक्रमण से उबरने के साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 49,84,328 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 62,288 रह गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में 66,693 नमूनों की जांच की गई।

वहीं, आंध्र प्रदेश में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 222 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 20,70,738 हो गई। इसके अलावा दो रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 14,423 तक पहुंच गई।

ताजा बुलेटिन के अनुसार इस दौरान 275 लोग संक्रमण के उबरे। इस तरह ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए संक्रमितों की तुलना में अधिक रही।

बुलेटिन के अनुसार उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,560 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)