एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में इस साल डेंगू के 61 मामले दर्ज किये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के छह नये मामले सामने आने के बाद मामलों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। सोमवार को जारी नगर निकाय की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

देश की खबरें | दिल्ली में इस साल डेंगू के 61 मामले दर्ज किये गये

नयी दिल्ली, चार अप्रैल दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के छह नये मामले सामने आने के बाद मामलों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। सोमवार को जारी नगर निकाय की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

इस साल 26 मार्च तक शहर में डेंगू के 55 मामले दर्ज किए गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक सप्ताह में छह नए मामले सामने आए हैं। इसके अनुसार इस वर्ष डेंगू के 61 मामले दर्ज किए गए हैं।

शहर में जनवरी में 23, फरवरी में 16 और मार्च में 22 मामले सामने आए थे। इस महीने दो अप्रैल तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

पिछले साल डेंगू के 9,613 मामले दर्ज किये गये थे और 23 लोगों की मौत हुई थी।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती ने पिछले सप्ताह दिल्ली में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण पर परामर्श जारी किया था।

एसडीएमसी शहर में मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए नोडल एजेंसी है।

दिल्ली में डेंगू के कारण 2019 में दो, 2018 में चार और 2016 तथा 2017 में 10-10 लोगों की मौत हुई थी।

नगर निकाय की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस साल अब तक मलेरिया के पांच मामले और चिकनगुनिया के आठ मामले दर्ज किये गये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2022 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).