देश की खबरें | असम के छह जिलों में बाढ़ से 60,000 लोग प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ के हालात रविवार को भी गंभीर बने रहने के साथ ही अब भी छह जिले के 60,000 लोग प्रभावित हैं।
गुवाहाटी, सात जून असम में बाढ़ के हालात रविवार को भी गंभीर बने रहने के साथ ही अब भी छह जिले के 60,000 लोग प्रभावित हैं।
अधिकारियों ने कहा कि लखीमपुर जिले में बाढ़ का पानी कम हुआ लेकिन दो नए जिले धेमाजी और पश्चिम कार्बी आंगलांग में घुस गया।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ के कारण धेमाजी, गोलपारा, नगांव, होजाई, पश्चिम कार्बी आंगलांग और कछार जिले के 59,840 लोग प्रभावित हुए हैं।
इसके मुताबिक, सर्वाधिक प्रभावित गोलपारा में 42,000 लोग और इसके बाद होजाई में 13,000 से अधिक और पश्चिम कार्बी आंगलांग में करीब 3,000 लोग प्रभावित हैं।
अब तक बाढ़ के पहले चरण में राज्य के 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्राधिकरण के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में गोलपारा में पांच लोगों को बचाया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में 103 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 6,439 हेक्टेयर में लगी फसल बर्बाद हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

