देश की खबरें | असम में बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के लखीमपुर जिले में पांच साल की एक लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उत्तर लखीमपुर, 28 सितंबर असम के लखीमपुर जिले में पांच साल की एक लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम हरमाती क्षेत्र में यह वारदात हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी ने अपनी दुकान में कथित रूप से नाबालिग के साथ बलात्कार किया। हम इस मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं।’’
उन्होंने बताया कि लड़की अपनी मां को उस दुकान के अंदर मिली, उनकी मां ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस के अनुसार लड़की को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने हरमाती थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

