एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत, 938 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 938 नये मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,184 हो गई।

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत, 938 नये मामले सामने आए
जियो

चेन्नई, 30 मई तमिलनाडु में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 938 नये मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,184 हो गई।

वहीं इस अवधि में चार पुरुषों और दो महिलाओं की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हुई जिससे प्रदेश में कोविड- 19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में कोरोना के आज 60 नए मरीज पाए गए: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक नये सामने आए 938 मामलों में 82 वे लोग हैं जो दूसरे राज्यों या विदेश से आए हैं जबकि अकेले चेन्नई में 616 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक नये संक्रमितों में तीन कुवैत से आए हैं जबकि 46 महाराष्ट्र से लौटे हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश के शामली में कोविड-19 के चार मरीज संक्रमण मुक्त हुए, कोरोना का एक नया मामला आया सामने.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 9,021 संक्रमित उपचाराधीन है जबकि शनिवार को ही 687 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही प्रदेश में अबतक 12 हजार संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक मृतकों में सबसे युवा 37 वर्षीय महिला है जिसे राजीव गांधी राजकीय जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 70 वर्षीय पुरुष सहित अन्य उच्च रक्तचाप जैसी अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अबतक विदेश से आए 89 लोग और अन्य राज्यों से रेलगाड़ी से आए 195 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक अकेले चेन्नई में कुल 13,980 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 7,321 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 6,539 उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अबतक 4,79,155 नमूनों की जांच की गई है।

बुलेटिन के मुताबिक तमिलनाडु में 43 सरकारी और 29 निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की जांच की जा रही हैं।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने इस बीच निजी अस्पतालों को कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज के नाम पर भारी-भरकम राशि वसूलने को लेकर चेतावनी दी और कहा कि एक-दो दिन में इलाज की अधिकतम राशि तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ अस्पताल कोविड-19 मरीजों से अधिक राशि वसूल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).