Earthquake in Chile: चिली के तट पर भूकंप के झटके किए गए महसूस, रिएक्टर पैमानें पर 6.8 तीव्रता दर्ज
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप से जानमान के नुकसान की तत्काल अभी कोई खबर नहीं है. चिली नौसेना ने बताया कि सुनामी आने की भी कोई संभावना नहीं है. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि स्थानीय समयानुसार देर रात 12 बजकर नौ मिनट पर पहला झटका महसूस किया गया.
सैंटियागो, 2 सितंबर: अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप (Earthquake) से जानमान के नुकसान की तत्काल अभी कोई खबर नहीं है. चिली नौसेना ने बताया कि सुनामी आने की भी कोई संभावना नहीं है. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि स्थानीय समयानुसार देर रात 12 बजकर नौ मिनट पर पहला झटका महसूस किया गया.
भूकंप का केंद्र वलेनार के अटाकामा शहर के उत्तर-पूर्व में 78 किलोमीटर की दूरी पर था. इसके कुछ मिनट बाद ही 6.3 की तीव्रता का एक और झटका भी महसूस किया गया.
यह भी पढ़ें: Earthquake in Palghar: मुंबई से सटे पालघर में भूकंप के झटके, तीव्रता 2.8 मापी गई
चिली के तथा-कथित 'पैसिफिक रिंग ऑफ फायर' पर स्थित होने के कारण यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2020 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

