एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 5,976 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4.50 लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में शुक्रवार को कोविड-19 के 5,976 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 4,51,827 हो गयी। संक्रमण से 79 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 7,687 हो गयी।

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 5,976 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4.50 लाख के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, चार सितंबर तमिलनाडु में शुक्रवार को कोविड-19 के 5,976 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 4,51,827 हो गयी। संक्रमण से 79 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 7,687 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि 51,633 मरीजों का उपचार चल रहा है। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से 6,334 लोगों को छुट्टी दे दी गयी। अब तक 3,92,507 लोग ठीक हो चुके हैं ।

यह भी पढ़े | Jalandhar: जालंधर में लुटेरों से भिड़ने वाली 15 साल की बहादुर कुसुम कुमारी को सोशल मीडिया यूजर्स ने गिफ्ट किया लैपटॉप.

बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को 83,699 नमूनों की जांच किए जाने के साथ अब तक कुल 51,30,741 जांच की जा चुकी है ।

चेन्नई में संक्रमण के 998 मामले आए जबकि पड़ोस के कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट जिलों से कुल 784 मामले आए ।

यह भी पढ़े | Rape Case Against BJP MLA Mahesh Negi: बीजेपी नेता महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश.

चेन्नई में अब तक संक्रमण के 1,39,720 मामले आ चुके हैं ।

विभिन्न स्थानों से आए 25 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).