देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 593 नए मामले, तीन मौतें हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस के 593 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर लगभग 2.70 लाख पहुंच गई, जबकि संक्रमण से तीन और लोगों की जान जाने से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 1,458 हो गई। राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।
हैदराबाद, 30 नवंबर तेलंगाना में कोरोना वायरस के 593 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर लगभग 2.70 लाख पहुंच गई, जबकि संक्रमण से तीन और लोगों की जान जाने से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 1,458 हो गई। राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 119 नए मामले सामने आए, इसके बाद रंगारेड्डी में 61 और मेडचाल मल्काजगिरी जिले में 55 नए मामले सामने आए।
बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब 10,022 मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को 33,040 नमूनों की जांच की गई।
राज्य में अब तक 54.53 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।
बुलेटिन में कहा गया कि प्रति दस लाख आबादी पर 1.46 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है।
राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.5 प्रतिशत है।
तेलंगाना में मरीजों के ठीक होने की दर 95.74 प्रतिशत है, जबकि देश में यह 93.8 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2020 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

