देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 5,921 नए मामले, 77 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,921 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,37,306 तक पहुंच गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
भोपाल, 17 मई मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,921 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,37,306 तक पहुंच गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में यह लगातार आठवां दिन है जब संक्रमण के 10,000 से कम मामले आये हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू लगाने समेत उठाये गये अन्य कदमों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 77 और व्यक्तियों की मौत हुई है जबकि प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 7,069 हो गयी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 1307 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 657, ग्वालियर में 201, उज्जैन में 232 एवं जबलपुर में 421 नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,37,306 संक्रमितों में से अब तक 6,41,254 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 88,983 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सोमवार को कोविड-19 के 11,513 रोगी स्वस्थ हुए हैं।
रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2021 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

