एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,870 नए मामले, लगभग चार लाख लोग ठीक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,870 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 61 और मरीजों की मौत हो गई।

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,870 नए मामले, लगभग चार लाख लोग ठीक हुए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, पांच सितंबर तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,870 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 61 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,57,697 हो गई और मृतकों की संख्या 7,748 पर पहुंच गई।

यह भी पढ़े | Radio Announcer Ameen Sayani Dies Fake News: रेडियो एनाउंसर अमीन सयानी की निधन को बेटे ने बताया गलत, कहा वे बिल्कुल ठीक हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी खबर.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोविड-19 के लगभग चार लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Chennai Suburban Train Services: 7 सितंबर से फिर से शुरू होगी चेन्नई उपनगरीय ट्रेन सेवा? दक्षिणी रेलवे की तरफ से आधिकारिक पुष्टि बाकी.

संक्रमण के नए मामलों में चेन्नई से 965 और चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरुवल्लुर से कुल 689 मामले सामने आए।

राज्य में अब तक कोविड-19 के 3,98,366 मरीज ठीक हो चुके हैं और 51,583 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2020 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).