एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | त्रिपुरा में कोविड-19 के 582 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 582 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 16,739 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | त्रिपुरा में कोविड-19 के 582 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, नौ सितंबर त्रिपुरा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 582 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 16,739 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के कारण नौ और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 161 हो गई है।

यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.

राज्य में कोविड-19 के 6,903 मरीजों का इलाज चल रहा है तथा अब तक 9,653 लोग संकमण मुक्त हो चुके हैं।

संक्रमित 22 लोग अन्य राज्यों में चले गए।

यह भी पढ़े | कंगना रनौत के समर्थन में उतरे काशी के लोग, किन्नरों ने राउत के पोस्टर पर बरसाई चप्पल.

अब तक यहां कुल 3,08,925 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।

राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने दिल्ली से चिकित्सकों के एक दल को यहां हालात का जायजा लेने बुलाया है।

राज्य के कानून मंत्री एवं मंत्रिमंडल के प्रवक्ता रतन लाल नाथ ने बताया कि चिकित्सकों का दल इस महामारी से निपटने के लिए सुझाव देगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रोग रोकथाम केंद्र की महामारी विशेषज्ञ डॉ डेजी पन्ना और लेडी हार्डिंग मेमोरियल कॉलेज (एलएचएमसी), दिल्ली में सहायक प्रोफेसर डॉ पी के वर्मा एक या दो दिन में राज्य आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).