एजेंसी न्यूज

Odisha: ओडिशा में कोविड-19 के 580 नए मामले आए; 66 लाख से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण

ओडिशा में बृहस्पतिवार को 77 बच्चे समेत 580 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 10,18,298 हो गए.

Odisha: ओडिशा में कोविड-19 के 580 नए मामले आए; 66 लाख से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

भुवनेश्वर, 16 सितंबर : ओडिशा में बृहस्पतिवार को 77 बच्चे समेत 580 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 10,18,298 हो गए. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बच्चों और किशोरों में संक्रमण की दर 13.2 प्रतिशत है.

अधिकारी ने बताया कि राज्य में चार और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 8,118 हो गई. खुर्दा जिला में सबसे अधिक 261 नए मामले आए.\ ओडिशा में वर्तमान में 5,963 रोगियों का उपचार चल रहा है, जबकि बुधवार को 561 मरीजों के ठीक होने के साथ राज्य में अब तक कुल 10,04,164 रोगी इस बीमारी से उबर चुके हैं. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh में किसानों के साथ सम्मेलन करेगी बीजेपी

ओडिशा की संक्रमण दर 5.34 प्रतिशत रही. बुधवार को 60,722 सहित अब तक 1.90 करोड़ से अधिक नमूनों की जाचं की जा चुकी है. तटीय राज्य में अब तक 66,77,109 लोगों को कोविड-19 टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2021 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).