एजेंसी न्यूज

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्रीय पुलिस बलों की 580 कंपनियां होंगी तैनात

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 580 कंपनियों की तैनाती का आदेश दिया है. इसके तहत करीब 42,000 जवान तैनात होंगे. आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्रीय पुलिस बलों की 580 कंपनियां होंगी तैनात

नयी दिल्ली, 29 मई : केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 580 कंपनियों की तैनाती का आदेश दिया है. इसके तहत करीब 42,000 जवान तैनात होंगे. आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

सूत्रों के मुताबिक, सीएपीएफ की 424 कंपनियों को केंद्र शासित प्रदेश में भेजा जा रहा है, जबकि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जम्मू-कश्मीर में भेजी गयीं शेष 80 कंपनियों को स्थानांतरित करके अमरनाथ यात्रा के मार्ग, तीर्थयात्रियों और श्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा. यह भी पढ़ें : सरकारी कर्मी को जासूसी के आरोप में हिरासत में लिए जाने के बाद भाजपा का कांग्रेस पर हमला

अधिकारियों ने 'पीटीआई-' को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन सुरक्षा बलों को ‘तुरंत’ रवाना होने और जून के दूसरे सप्ताह तक जम्मू-कश्मीर में मोर्चा संभालने का निर्देश दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2025 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).