एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के आये 575 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे अधिक 575 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 18,207 तक पहुंच गयी। इनमें सोमवार को ग्वालियर में आये 110 नये मामले शामिल हैं।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के आये 575 नए मामले

भोपाल, 13 जुलाई मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे अधिक 575 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 18,207 तक पहुंच गयी। इनमें सोमवार को ग्वालियर में आये 110 नये मामले शामिल हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 10 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 663 हो गयी है।

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 189 नए मरीज पाए गए, 43 हुए ठीक: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, ग्वालियर में दो तथा भोपाल, जबलपुर, शाजापुर और झाबुआ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 269 मौत इन्दौर में हुई हैं। उज्जैन में 71, भोपाल में 122, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 15, सागर में 22, जबलपुर में 15, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का मीडिया पर बड़ा आरोप, बड़े हिस्से पर फासीवादी ताकतों का कब्जा.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 18,207 संक्रमितों में से अब तक 13,208 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 4,336 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 110 नये मामले ग्वालियर में आये हैं, जबकि इंदौर में 92, भोपाल में 88, मुरैना में 31, जबलपुर में 30, खरगोन में 11 एवं खंडवा में 12 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि सोमवार को 332 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,613 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).