एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 572 नए मामले, सात मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोविड-19 के 572 नए मामले सामने आए और पिछले 24 घंटे में सात लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 572 नए मामले, सात मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 17 नवंबर जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोविड-19 के 572 नए मामले सामने आए और पिछले 24 घंटे में सात लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,03,581 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 1,604 हो गई है।

यह भी पढ़े | रियाद से दिल्ली आ रहे गो एयर विमान में यात्री की बिगड़ी तबीयत, कराची में उतारा गया प्लेन: 17 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 191 मामले जम्मू संभाग से तथा 381 मामले कश्मीर घाटी से सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 147 नये मामले सामने आए जबकि कुपवाड़ा में 106 लोग संक्रमित पाये गए।

यह भी पढ़े | Delhi: कोरोना हॉटस्पॉट बनने वाले बाजार फिर हो सकते हैं बंद, शादी में 50 लोग ही हो सकेंगे शामिल.

उन्होंने बताया कि अब केंद्रशासित प्रदेश में 5,585 मरीजों का इलाज चल रहा है और अभी तक 96,392 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में सात लोगों की मौत हुई। इनमें से तीन मरीजों की मौत जम्मू में और चार की मौत कश्मीर घाटी में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2020 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).