एजेंसी न्यूज

COVID-19: गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 570 नए मामले, 3 लोगों की मौत

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 570 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 2,54,314 हो गए।

COVID-19: गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 570 नए मामले, 3 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

अहमदाबाद,14 जनवरी. गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 570 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 2,54,314 हो गए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.

विभाग ने कहा कि संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,357 हो गई. एक बयान के मुताबिक दिन में 737 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने से संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,42,901 हो गई. यह भी पढ़ें-गुजरात में कोरोना के 667 नए मामले आए सामने, तीन लोगों की हुई मौत

इसी के साथ राज्य में संक्रमण से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 95.51 प्रतिशत हो गई है।

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).