विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 57 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश में अब संक्रमण के कुल 11,776 मामले हो गए हैं। संक्रमण के कारण यहां अब तक 273 लोगों की मौत हुई है।

देश में अब संक्रमण के कुल 11,776 मामले हो गए हैं। संक्रमण के कारण यहां अब तक 273 लोगों की मौत हुई है।

कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बताया कि संक्रमण के कुल मरीजों में से 10,552 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 951 का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े | दलाई लामा की भविष्यवाणी, कहा- मैं अभी 20 साल से अधिक जीवित रहूंगा.

फरवरी के अंत और मार्च माह की शुरुआत में यहां प्रतिदिन सैकड़ों नए मामले आ रहे थे। संक्रमितों के संपर्कों की तलाश, जांच तथा उपचार के चलते प्रकोप पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था और अधिकारियों ने इसे देखते हुए सामाजिक दूरी के सख्त नियमों में ढील दी थी।

नए मामलों को नाइटक्लबों, चर्च की सभाओं आदि से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े | अमेरिकी महिला सिंथिया डान रिची का आरोप- पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने किया था उसके साथ रेप.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\