एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 संक्रमण के 56 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोविड-19 संक्रमण के 56 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,719 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 संक्रमण के 56 नए मामले
जियो

चंडीगढ़, नौ जून पंजाब में कोविड-19 संक्रमण के 56 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,719 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 56 में 20 नए मामले अमृतसर से सामने आए हैं। इसके बाद लुधियाना से 15, मोहाली, संगरूर, जालंधर से पांच-पांच, पठानकोट से तीन, पटियाला, तरण तारण और रूप नगर से एक-एक मामला सामने आया है। अमृतसर में संक्रमण के अब तक सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 389 मरीज पाए गए, 18 की मौत: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पंजाब में अब तक कुल 55 रोगियों की मौत हो चुकी है। राज्य में बीते तीन दिन में संक्रमण के 300 से अधिक मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि 39 लोगों अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या 2,167 हो गई है। राज्य में अब भी 497 लोगों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | बाबरी विध्वंस मामला: विशेष सीबीआई अदालत ने आरोपियों से बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा.

पंजाब में अमृतसर में संक्रमण के सबसे अधिक 502 मामले सामने आए हैं। इसके बाद जालंधर (311), लुधियाना (266), तरण तारण (160), गुरदासपुर (152), पटियाला (139), होशियारपुर (135), मोहाली (133), संगरूर (116), एसबीएस नगर (109), पठानकोट (94), फरीदकोट (73) का नंबर आता है।

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिये अब तक कुल 1,36,343 लोगों के नमूने लिये जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).