देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,453 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4,49,94,407 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,453 है।
नयी दिल्ली, पांच जुलाई भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4,49,94,407 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,453 है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से अभी तक 5,31,910 लोगों की मौत हुई है।
अभी तक कुल 4,49,94,407 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। कुल 4,44,61,044 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

