एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 557 नए मामले, 12 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा 557 मामले सामने आए और 12 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई।

देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 557 नए मामले, 12 और लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 27 जुलाई पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा 557 मामले सामने आए और 12 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में मृतकों की संख्या बढ़ कर 318 हो गई है।

यह भी पढ़े | गोरखपुर में अपहृत छात्र की हत्या, अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा.

बुलेटिन के मुताबिक, लुधियाना में पांच, पटियाला में दो, अमृतसर, जालंधर, मोगा, गुरदासपुर और तरन तारण में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

नए मामलों में 176 लुधियाना से, जालंघर से 54 गुरदासपुर से 53 और अमृतसर से 46 मामले आए हैं। अन्य जिलों से भी लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: एम्स के डॉक्टरों ने निकाला पेट के अंदर से 20 सेमी चाकू, जानें पूरा मामला.

बुलेटिन के मुताबिक, लुधियाना में 18, अमृतसर में 11, फतेहगढ़ साहिब में दो और कपूरथला में एक पुलिस कर्मी संक्रमित हुआ है।

उसके मुताबिक, संक्रमण से ठीक होने के बाद 254 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अबतक 9,064 लोग बीमारी से ठीक हो गए हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में 4,387 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 01:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).