देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 54 मरीजों की मौत; 3,668 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,668 नये मामले सामने आये। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 4,41,885 हो गयी।
कोलकाता, 18 नवंबर पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,668 नये मामले सामने आये। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 4,41,885 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।
यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: कोरोना संकट के चलते शादियों और अन्य आयोजनों में शामिल नहीं हो सकेंगे 100 से अधिक लोग.
बुलेटिन में कहा गया है कि 54 और मरीजों की मौत होने से प्रदेश में संक्रमण से मृतकों की संख्या 7,820 हो गयी है।
इस बीच 4,429 लोग संक्रमण से मुक्त हुये जिसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 4,07,769 हो गई है।
राज्य में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 92.28 प्रतिशत है।
राज्य में बीते 24 घंटे में 44,519 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

