एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,363 नए मामले , 115 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,363 नये मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,54,028 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,363 नए मामले , 115 और मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 27 अक्टूबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,363 नये मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,54,028 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से 115 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 43,463 हो गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चिराग पासवान ने अपने वायरल वीडियो को लेकर सीएम नीतीश पर बोला हमला- कहा- मुख्यमंत्री इतना नीचे गिर सकते है यह नहीं सोचा था.

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दिनमें इस महामारी से 7,836 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 14,78,496 हो गई हैं। राज्य में अभी 1,31,544 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

महाराष्ट्र में अब तक 87,00,033 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच हो चुकी है।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार का बड़ा समझौता, बहु-स्तरीय बस डिपो निर्माण और डीटीसी संपत्तियों के पुनर्विकास के लिए एनबीसीसी के साथ ज्ञापन पर हस्ताक्षर.

मुंबई शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 801 नए मामले सामने आए तथा 23 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही महानगर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,52,886 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,165 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).