देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 531 नए मामले, लद्दाख में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 531 नए मामले सामने आने के बाद वहां अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,58,987 पर पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर/लेह, 22 जुलाई जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 531 नए मामले सामने आने के बाद वहां अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,58,987 पर पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण के नए मामलों में जम्मू क्षेत्र से 288 जबकि कश्मीर क्षेत्र से 243 नए मामले सामने आए।

केंद्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 4,761 पर ही स्थिर रही। जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,411 हो गयी है।

इस बीच, लद्दाख में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आने के बाद वहां अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 28,709 पर पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संक्रमण के सभी नए मामले लेह जिले में सामने आए।

अधिकारियों के अनुसार लद्दाख में कोविड-19 के कारण अब तक 228 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें लेह के 168 और करगिल के 60 मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 107 पर पहुंच गई है।

केंद्र-शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे में 14 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिसके बाद इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 28,374 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\