देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 5,257 नये मामले, 181 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,257 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,69,883 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 29 जून महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,257 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,69,883 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा, कोविड-19 से और 181लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7,610 हो गया।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,257 नए केस: 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पिछले चार दिनों से लगातार राज्य में कोविड-19 के 5,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले 181 लोगों में से 76 मौत बीते 48 घंटों के दौरान हुईं जबकि अन्य की मौत पहले हुई थी।
अधिकारी ने बताया कि दिन में 2,385 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 88,960 हो गई है।
राज्य में अब भी 73,298 मरीज इलाजरत हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

