एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 के 501 नये मरीज मिले, एक और व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 501 नये मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,618 हो गई है। वहीं गत 24 घंटे के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस संक्रमण से अबतक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है।

देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 के 501 नये मरीज मिले, एक और व्यक्ति की मौत

पटना, 29 जून बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 501 नये मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,618 हो गई है। वहीं गत 24 घंटे के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस संक्रमण से अबतक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान जहानाबाद जिले में एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गई।

यह भी पढ़े | पीएम नरेंद्र मोदी कल शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक 63 लोगों की मौत हो हुई है जिनमें पटना में छह, दरभंगा एवं सारण में पांच-पांच, बेगूसराय में चार, जहानाबाद, खगड़िया, नालंदा, नवादा, रोहतास एवं वैशाली में तीन-तीन, भोजपुर, गया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी एवं सिवान में दो-दो तथा अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, शिवहर एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। ,

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 501

यह भी पढ़े | PUBG Not Banned: भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित 59 चीनी ऐप्स की सूची में पब्जी शामिल नहीं, सोशल मीडिया पर गेमिंग एप्लिकेशन के बैन को लेकर उड़ी अफवाहें.

नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9618 हो गई है।

बिहार में सामने आए कुल 9,618 मामलों में पटना के 696, भागलपुर के 486, मधुबनी के 448, बेगूसराय के 416, सिवान के 410, मुंगेर के 346, समस्तीपुर के 341, रोहतास के 335, कटिहार के 314, मुजफ्फरपुर के 308, दरभंगा के 305, खगड़िया के 299, पूर्णिया के 295, नवादा के 286, गोपालगंज के 255, जहानाबाद के 249, सुपौल के 236, बांका के 229, बक्सर के 226, नालंदा के 225, भोजपुर के 220, औरंगाबाद के 219, सारण के 211, पूर्वी चंपारण के 210, गया के 202, मधेपुरा के 193, पश्चिम चंपारण के 185, सहरसा के 175, कैमूर के 171, वैशाली के 160, किशनगंज के 159, शेखपुरा के 148, सीतामढ़ी के 133, लखीसराय एवं अररिया के 127-127, अरवल के 105, शिवहर के 91 तथा जमुई जिले के 77 मामले शामिल हैं।

बिहार में अबतक 2,12,659 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 7,374 मरीज ठीक हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).