देश की खबरें | बजट में जल जीवन मिशन के लिए 50 हजार करोड़ रुपये आवंटित किये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय बजट 2021-22 में जल जीवन मिशन के लिए 50,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।

नयी दिल्ली, एक फरवरी केन्द्रीय बजट 2021-22 में जल जीवन मिशन के लिए 50,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को घोषणा की कि 2.86 करोड़ घरों में नल से जल के कनेक्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन (शहरी) की शुरूआत की जायेगी।

बजट में, जल शक्ति मंत्रालय के तहत पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडब्लयूएस) को 60,030 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि 9,022.57 करोड़ रुपये जल संसाधन विभाग, नदी विकास और गंगा पुनरुद्वार विभाग के लिए रखे गए हैं।

डीडब्ल्यूएस के बजट आवंटन में तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। 2019-20 में डीडब्ल्यूएस को 18,264.26 करोड़ रुपये आवंटित किये गये थे जबकि 2020-21 में 17,023.50 करोड़ रुपये और आगामी वित्त वर्ष में इसके लिए 60,030 करोड़ रुपये निर्धारित किये गये हैं।

इस महत्वाकांक्षी मिशन को 2,87,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ पांच वर्षों में लागू किया जाएगा।

सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘‘जल जीवन मिशन (शहरी) की शुरूआत की जायेगी। इसका लक्ष्य सभी 4,378 शहरी स्थानीय निकायों के 2.86 करोड़ घरों में नल कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही 500 अमृत शहरों में तरल अपशिष्‍ट का प्रबंधन किया जाएगा। इसे 2,87,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ पांच वर्षों में लागू किया जायेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी