अहमदाबाद में कोरोना वायरस के 50 नए मामले, संक्रमित लोगों की कुल संख्या 133 हुई

बुधवार की शाम से सामने आए 50 नए मामलों के साथ ही शहर में इस विषाणु से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 133 हो गई है।

अहमदाबाद, नौ अप्रैल गुजरात में अहमदाबाद कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित है जहां 50 नए मामले सामने आए हैं और यह किसी एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

बुधवार की शाम से सामने आए 50 नए मामलों के साथ ही शहर में इस विषाणु से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 133 हो गई है।

गुजरात में अब तक कोविड-19 के 241 मामले सामने आए हैं जिनमें से 133 मामले अकेले अहमदाबाद से हैं।

राज्य में इस महामारी से अब तक 17 लोगों की मृत्यु हुई है जिनमें से छह लोगों की जान अकेले अहमदाबाद में गई है।

गुरुवार की सुबह यहां स्थित एसवीपी अस्पताल में कोरोना वायरस से 48 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्रधान स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने कहा कि अहमदाबाद में संवेदनशील घोषित क्षेत्रों में जारी गहन निगरानी के दौरान मामलों में तेज वृद्धि देखने को मिली है।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में मामलों में और वृद्धि हो सकती है क्योंकि निगरानी तथा जारी जांच अभियान में निजामुद्दीन मरकज कार्यक्रम से लोगों से संबंधित और मामलों के सामने आने की आशंका है।

अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि राज्य में अब तक दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज कार्यक्रम से जुड़े 11 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

निकाय आयुक्त विजय नेहरा ने कहा कि खास क्षेत्रों से कोरोना वायरस के कई मामले सामने आने के बाद अहमदाबाद नगर निगम ने पिछले कुछ दिनों से निगरानी और नमूने एकत्र करने का अभियान चला रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस त्वरित अभियान के चलते हम एक दिन में 50 मामलों का पता लगाने में सफल हुए। यदि इन मामलों का पता न चलता तो संक्रमण हजारों में फैल सकता था।’’

नेत्रपाल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\