जम्मू, 17 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास विभिन्न गांवों में पाकिस्तान की ओर से दागे गए 120 मिलीमीटर मोर्टार के पांच गोलों को सेना ने शनिवार को नष्ट कर दिया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | दिल्ली: PMO का सलाहकार बताकर JNU का छात्र कर रहा था ठगी, हुआ गिरफ्तार.
उन्होंने कहा कि यह गोले बलनोई सेक्टर के विभिन्न गांवों में आवासीय क्षेत्रों के पास पाए गए थे।
ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मोर्टार के गोलों को बम निरोधक दस्ते ने जंगल में ले जाकर उनमें नियंत्रित विस्फोट कर उन्हें नष्ट कर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि कभी-कभार गोले फटते नहीं हैं और स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सेना के विशेषज्ञ इन्हें दूर ले जाकर निष्क्रिय या नष्ट कर देते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY