Delhi: उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia ने कहा- जून में 18-44 आयु वर्ग के लिए COVID-19 रोधी 5.5 लाख टीके मिलेंगे

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि शहर की सरकार को केंद्र से जून में 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी 5.5 लाख टीके मिलेंगे.

मनीष सिसोदिया (Photo Credits-ANI)

नयी दिल्ली, 29 मई: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि शहर की सरकार को केंद्र से जून में 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी 5.5 लाख टीके मिलेंगे. सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार टीकों की वितरण प्रणाली पर ‘‘अड़ियल बर्ताव’’ कर रही है. उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर ‘‘कुप्रबंधन’’ का भी आरोप लगाया और पूछा कि निजी अस्पतालों को टीके कैसे मिल रहे हैं जबकि राज्यों को कहा जा रहा है कि टीके खत्म हो गए हैं.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 18-44 आयु वर्ग के 92 लाख लोगों को टीका लगाने के लिए 1.84 करोड़ खुराकों की आवश्यकता है जबकि केंद्र ने अप्रैल में 4.5 लाख और मई में 3.67 लाख टीके ही उपलब्ध कराएं.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | कालरा ने ‘सफेदपोश अपराध’ को अंजाम दिया : दिल्ली पुलिस ने अदालत में कहा

सिसोदिया ने कहा, ‘‘अब केंद्र ने हमें सूचित किया है कि 5.5 लाख टीके ही उपलब्ध कराए जाएंगे और वह भी 10 जून के बाद.’’

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Ahmedabad Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट