एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 49,881 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 80 लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 49,881 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को 80 लाख के पार पहुंच गई। वहीं 73.15 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 90.99 प्रतिशत हो गई है।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 49,881 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 80 लाख के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर भारत में कोविड-19 के 49,881 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को 80 लाख के पार पहुंच गई। वहीं 73.15 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 90.99 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के कुल 80,40,203 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 517 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,20,527 हो गई।

यह भी पढ़े | Gold Smuggling Case: पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को कोच्चि की एक अदालत ने 7 दिन ED हिरासत में भेजा: 29 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 6,03,687 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 7.5 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | दिल्ली से भाग कर आए दो बच्चियां मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भीख मांगती मिलीं.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 28 अक्टूबर तक कुल 10,65,63,440 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 10,75,760 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 517 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 91 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा पश्चिम बंगाल के 60, कर्नाटक तथा छत्तीसगढ़ के 55, दिल्ली के 40, तमिलनाडु के 35 और केरल के 27 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वायरस से देश में अभी तक 1,20,527 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे अधिक 43,554 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा कर्नाटक के 11,046 , तमिलनाडु के 11,018, उत्तर प्रदेश के 6,958, आंध्र प्रदेश के 6,643, पश्चिम बंगाल के 6,664, दिल्ली के 6,396, पंजाब के 4,158 और गुजरात के 3701 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).