एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड में कोविड-19 के 490 नए मरीज सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में रविवार को 490 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि चार अन्य मरीजों ने कोविड-19 की वजह से दम तोड़ दिया।

देश की खबरें | उत्तराखंड में कोविड-19 के 490 नए मरीज सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 13 दिसंबर उत्तराखंड में रविवार को 490 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि चार अन्य मरीजों ने कोविड-19 की वजह से दम तोड़ दिया।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 490 नए मरीजों के सामने आने के साथ ही उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 82,429 हो गई है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी मंगलवार को गुजरात के कच्छ के ढोर्दो जाएंगे: 13 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के मुताबिक ताजा मामलों में से सर्वाधिक 202 मरीज देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 79, उधमसिंह नगर में 50, हरिद्वार में 46, पौड़ी गढवाल में 23 और पिथौरागढ़ में 25 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

विभाग ने बताया कि रविवार को प्रदेश में चार और कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिन्हें मिलाकर अबतक इस महमारी में 1,355 लोगों की जान राज्य में जा चुकी है।

यह भी पढ़े | Road Accident in Hyderabad: हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत- देखें वीडियो.

बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में रविवार को 396 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 73818 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 5,456 है ।

प्रदेश से कोविड-19 के 963 मरीजों ने पलायन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2020 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).